Join Us On WhatsApp

झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी सबका विकास: डॉ. अखिलेश

Akhilesh on jharkhand sarkar

झारखंड में मुख्यमंत्री पद पर हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें शुभकामना और बधाई देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सर्व समाज का नेता करार दिया और कहा कि इंडिया गठबंधन झारखंड के समावेशी विकास पर कार्य करेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ बनी हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार वहां के मूलनिवासियों और सभी नागरिकों के लिए बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह पर आधारित विकास कार्यों को बढ़ावा देगी।   झारखंड का शासन देश में इंडिया गठबंधन के कार्यों की नजीर बनेगा। हमने पिछले कार्यकाल में भी वहां बेहतरीन काम किया है और इस बार भी अपने विकासवादी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा की तरह हम पूंजीपतियों के लाभ के लिए झारखंड के संसाधनों और मूलनिवासियों को हाशिए पर नहीं रखेंगे और न ही उनकी तरह झारखंड के संसाधनों का दोहन होने देंगे। हेमंत सोरेन को दूरदर्शी नेता बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता ने जितना प्यार झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन को दिया है हम उसको काम करके लौटाएंगे। जनता के उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम हम करेंगे। देश में अराजकता का माहौल बनाने वाले भाजपा और उसके सहयोगियों ने राम मंदिर के नाम पर बहुत राजनीति की लेकिन ना शिलान्यास में तत्कालीन दलित समुदाय के  राष्ट्रपति को बुलाया और ना ही उद्घाटन समारोह में आदिवासी समुदाय की हमारी वर्तमान राष्ट्रपति को ही आमंत्रित किया। झारखंड की जनता ने राम के व्यापारियों को हरा कर संदेश दे दिया है कि दलित, आदिवासी और पिछड़ों के साथ समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का माद्दा केवल इंडिया गठबंधन के पास ही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में उन्नति और तरक्की में वो अपना योगदान देते रहेंगे और सभी के लिए समावेशी विकास की अवधारणा पर काम करते रहेंगे।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp