Join Us On WhatsApp

रामगढ़ विस उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सघन जनसंपर्क

Akhilesh on up chunav

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव में राजद के महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार अजीत सिंह के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने जगह जगह आम सभाएं की और डोर टू डोर कैंपेन भी किया। उन्होंने कहा कि बक्सर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले इस विधानसभा का नेतृत्व बक्सर के वर्तमान सांसद सुधाकर सिंह कर रहे थे और उनके कार्य कुशलता से ही लोगों ने उन्हें देश के उच्च सदन भेजने का काम किया और अब इस उप चुनाव में हमें फिर से किसानों के अधिकार और युवाओं के सीधी भागीदारी के लिए महागठबंधन को जिताना है। बिहार में यह सीट संदेश देने का काम करेगा और पूरे शाहाबाद में महागठबंधन की चट्टानी एकता को भी प्रदर्शित करेगा। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता इस चुनाव में अपनी ताकत झोंके और महागठबंधन के हमारे साथी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का काम करें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुखराम, बहुआरा, कम्भरी, चण्डेश  चौक में “नुक्कड़ सभा” एवं सघन जनसंपर्क अभियान में शामिल रहें।इस दौरान उनके साथ सासाराम लोकसभा के सांसद मनोज कुमार,  करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्र, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, कैमूर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा, बक्सर जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp