पटना: गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही 10 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने के लिए पटना आयेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी गांधी मैदान में जोर शोर से की जा रही है। इसके लिए दो मंच बनाये गए हैं जहां करीब 300 वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए राज्य भर से करीब 2 से 3 लाख लोग भी गांधी मैदान पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें - बिहार की नई सरकार में होंगे 3 डिप्टी CM? चिराग की पार्टी से इनका नाम सबसे आगे, चिराग ने सवाल के जवाब में...
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह रसायन सह उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबु नायडू और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आगमन कन्फर्म हो गया है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार का गठन किया जा रहा है जिसका शपथ ग्रहण गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में होगा। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें - NDA की जीत से गदगद चिराग ने विपक्ष पर कसा तंज, डिप्टी सीएम पद के सवाल पर...