Join Us On WhatsApp

माथे पर तिलक, चश्मा, चमकदार कमीज पहन वोट देने पहुंचे अनंत सिंह नीतीश पर दिया बड़ा बयान, ललन सिंह बोले NDA की जीत तय

जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव में मतदान किया, पांच सीटों की सियासत में बढ़ा सस्पेंस।

Anant Singh arrives to cast his vote for the Rajya Sabha ele
माथे पर तिलक, चश्मा, चमकदार कमीज पहन वोट देने पहुंचे अनंत सिंह नीतीश पर दिया बड़ा बयान, ललन सिंह बोल- फोटो : Darsh NEWS

जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चमकदार सफेद कमीज, माथे पर तिलक और काले चश्मे में अनंत सिंह की एंट्री ने विधानसभा में सबका ध्यान खींचा। उनके साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार जो भी निर्णय करेंगे, वह सही ही होगा। वहीं, बिहार छोड़ने की बात पर उन्होंने दुख जताया।

आज बिहार में राज्यसभा के पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे से विधानसभा में विधायकों ने अपने मत का प्रयोग शुरू कर दिया। कुल 6 उम्मीदवार इन पांच सीटों के लिए मैदान में हैं। एनडीए के नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पांचवीं सीट पर एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ी टक्कर है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव LIVE : अनंत सिंह भी पहुंचे विधानसभा, तेजस्वी बोले- हमने लड़ना पसंद किया है ना कि झुकना

एनडीए नेता ललन सिंह ने कहा कि सभी पांच सीटें एनडीए के नाम होने की संभावना है और शाम तक परिणाम साफ हो जाएंगे। वहीं, तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अपनी जीत के दावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब परिणाम का इंतजार है और राजनीतिक स्थिति बदलती रहती है।

यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव LIVE: वोटिंग शुरू, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में टक्कर—शाम तक साफ होगी तस्वीर

देशभर में आज 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ओडिशा में चार सीटों के लिए पांच और हरियाणा में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। आज की वोटिंग का नतीजा शाम 4 बजे तक आने की संभावना है। बिहार की पांच सीटों पर खासकर एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है, जो राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp