Join Us On WhatsApp

16 को अनंत सिंह भी डालेंगे राज्यसभा चुनाव में वोट, जेल से सीधे आएंगे विधानसभा फिर...

16 को अनंत सिंह भी डालेंगे राज्यसभा चुनाव में वोट, जेल से सीधे आएंगे विधानसभा फिर...

Anant Singh dalenge vote
16 को अनंत सिंह भी डालेंगे राज्यसभा चुनाव में वोट, जेल से सीधे आएंगे विधानसभा फिर...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए गहमागहमी का माहौल है। 5 सीटों में से 4 सीट पर NDA की जीत तय है जबकि एक सीट पर महागठबंधन भी अपना दावा ठोक रहा है। सभी पांच सीट पर जीत के लिए NDA को तीन वोटों की कमी हो रही थी जबकि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल में बंद रहने से एक और वोट की कमी हो रही थी लेकिन अब शुक्रवार को NDA और अनंत सिंह के लिए एक खुशी वाली खबर सामने आई है। अब राज्यसभा चुनाव के लिए अनंत सिंह भी अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएंगे। इस मामले में शुक्रवार कोर्ट ने अनंत सिंह को जेल से विधानसभा पहुंच कर मतदान की अनुमति दे दी है। 

वोटिंग के दिन अनंत सिंह बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे और मतदान करने के बाद वापस वहीं चले जाएंगे। मामले में अनंत सिंह के वकील ने एमपी एमएलए विशेष कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर अनुरोध करते हुए कहा था कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव हेतु मतदान होना है। चुनाव के लिए जेल में बंद अनंत सिंह भी मतदाता हैं इसलिए पुलिस अभिरक्षा में उन्हें विधानसभा पहुंच कर मतदान करने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने अनंत सिंह की तरफ से दाखिल याचिका स्वीकार कर ली और मतदान की अनुमति भी दे दी। बता दें इससे पहले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी अनंत सिंह जेल से आ कर शपथग्रहण कर वापस चले गए थे। बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह के काफिले की टक्कर विरोधी प्रत्याशी के काफिले के साथ हो गई थी और इसी दौरान दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत हो गई थी। उनकी हत्या का आरोप परिजनों ने अनंत सिंह पर लगाया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनंत सिंह जेल में रहते हुए ही भारी वोटो से चुनाव भी जीते थे और अब तक जेल में ही बंद है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp