Join Us On WhatsApp

Bihar Politics : आरा में खूब गरजे नित्यानंद राय, कहा- आपके पूर्वजों ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया... गरीबों का हक छीना...

नित्यानंद राय राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपके पूर्वजों ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। गरीबों का हक छीना है और इस देश को विभाजित किया है।

Ara me khub garje Nityanand Ray, kaha- Aapke purvajon ne 12
आरा में खूब गरजे नित्यानंद राय- फोटो : Darsh News

Arrah : केंद्रीय राज्य गृहमंत्री नित्यानंद राय आरा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जबरदस्त स्वागत किया। रोड शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि, BJP कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार है। हर मोड़ पर स्थानीय लोग और समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए खड़े नजर आए।



इस मौके पर गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, BJP की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए। रोड शो में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में BJP की योजनाओं और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उनका कहना था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकास और सुशासन का संकल्प लेकर जनता की सेवा कर रही है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा।


रोड शो के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय राज्य गृहमंत्री खूब गरजे। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, इनलोगों ने अपने कार्यकर्ता को सिखा पढ़ा कर नरेंद्र मोदी जी को गाली दिलवाने का कार्य किए है। जिसे बक्शा नहीं जाएगा। वहीं आगे नित्यानंद राय कहते है कि, अलकतरा घोटाले के पैसों से कपड़े पहनने वाला तेजस्वी और अन्य घोटालों से चांदी के थाली में खाने वाला तेजस्वी कभी भी संस्कार भरी शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता। वहीं नित्यानंद राय राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपके पूर्वजों ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। गरीबों का हक छीना है और इस देश को विभाजित किया है।



आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :  

CM नीतीश का कटा 5 हजार वोट! : इस गांव के लोगों ने वोट देने से किया इंकार, गुस्से में हैं यहां की जनता...  https://darsh.news/news/CM-Nitish-ka-kata-5-hazaar-vote-Is-gaon-ke-logon-ne-vote-dene-se-kiya-inkaar-gusse-mein-hain-yahan-ki-janta-515768

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp