Join Us On WhatsApp

वैशाली में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी: STF की छापेमारी में महिला समेत चार पकड़े गए

बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पातेपुर और महुआ थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Arrested with illegal weapon in Vaishali
वैशाली में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी: STF की छापेमारी में महिला समेत चार पकड़े गए- फोटो : Darsh NEWS

बिहार में अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और वैशाली जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पातेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलखानी गांव में की गई, जहां से तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार (पिता- मनोज सिंह), त्रिभुवन कुमार (पिता- मुंशी राम) और शिवम कुमार (पिता- रमन पासवान) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सलेमपुर सलखानी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: समृद्धि नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी” — रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर तीखा तंज

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी कृष्णा कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखानी गांव में भी छापेमारी की। यहां पुलिस को आरोपी गौरव चौधरी के घर से एक अवैध देसी पिस्टल (मैगजीन सहित) और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले गौरव चौधरी फरार हो गया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से गौरव चौधरी की पत्नी मीनू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महुआ थाना में कांड संख्या 156/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: कैमूर में ट्रेन हादसा: खेत जाने के दौरान दो सगे भाइयों की कटकर मौत

पुलिस के अनुसार, 8 मार्च 2026 को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पातेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर सलखानी निवासी कृष्णा कुमार अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-बिक्री में संलिप्त है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कृष्णा कुमार के खिलाफ पहले से ही पातेपुर थाना में शराब तस्करी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी गौरव चौधरी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp