Daesh NewsDarshAd

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 प्रत्याशियों की घोषणा की, कांग्रेस और बीजेपी पर बढ़ा दबाव

News Image

Desk - दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक इलेक्शन कमीशन द्वारा अभी तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीट के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. अरविंद केजरीवाल ने कई सीटों के लिए पहले ही प्रत्याशी की घोषणा की थी, बाकी बच्चे 38 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा आज की गई है. इस घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस पर दबाव बढ़ गया है कि वह भी जल्द से जल्द अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करे.

 इस घोषणा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित  टक्कर देंगे तो बीजेपी की तरफ से दिल्ली के पूर्व सीएम और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने की तैयारी कर रहे हैं.

 अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने आज जिन 38 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है उसकी सूची इस प्रकार है -

बुराड़ी - संजीव झा

बादली - अजेश यादव

रिठाला - मोहिंदर गोयल

बवाना- जय भगवान

सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत

नांगलोई जाट - रघुविंदर शौकीन

शालीमार बाग - बंदना  कुमारी

शकुर बस्ती - सत्येंद्र जैन

त्रिनगर - प्रीति तोमर

वजीरपुर- राजेश गुप्ता

मॉडल टाउन- अकिलेश पति त्रिपाठी

सदर बाजार - सोम दत्त

मटियाला महल  - शोएब इकबाल

बल्लीमारन - इमरान हुसैन

करोल बाग - विशेष रवि

मोती नगर - शिव चरण गोयल

राजौरी गार्डन - धनवती चंदेला

हरि नगर- राज कुमारी ढिल्लों

तिलक नगर - जरनैल सिंह

विकासपुरी - महिंदर यादव

उत्तम नगर - पोश बाल्यान 

द्वारका - विनय मिश्रा

दिल्ली कैंट - वीरेंद्र सिंह काडियान

राजेंद्र नगर - दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल

कस्तुरबा नगर - रमेश पहलवान

मालवीय नगर - सोमनाथ भारती

महरौली- नरेश यादव

अंबेडकर नगर - अजय दत्त

संगम विहार - दिनेश मोहनिया

ग्रेटर कैलाश - सौरभ भारद्वाज

कालकाजी - आतिशी

तुगलकाबाद - सही राम

ओखला - अमानातुल्ला खान

कोंडली - कुलदीप कुमार

बाबरपुर - गोपाल राय

गोकुलपुर - सुरेंद्र कुमार

Darsh-ad

Scan and join

Description of image