नई दिल्ली: भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष के सम्मान में सांसद दिलीप जायसवाल के नई दिल्ली स्थित आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में बिहार के NDA के सभी सांसद शामिल हुए। इस दौरान सांसदों ने भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, हम के संरक्षक जीतन राम मांझी समेत सभी NDA सांसद शामिल हुए।
यह भी पढ़ें - अब CM नीतीश के आसपास भी नहीं जा सकेंगे अज्ञात और आम आदमी, हिजाब प्रकरण के बाद बढाई गई सुरक्षा...
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस बार बिहार के एक नेता को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष के साथ सांसदों के मुलाकात को एक अनौपचारिक मुलाकात करार दिया है।
बता दें कि नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है साथ ही अब यह माना जा रहा है कि उन्हें नियमित अध्यक्ष भी चुना जायेगा। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पहले पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और फिर बाद में उन्हें नियमित अध्यक्ष बना दिया गया था।
यह भी पढ़ें - MP के खेल अकादमी में बिहार के खिलाड़ियों के लिए 20 प्रतिशत सीटें होंगी आरक्षित, बिहार में भी होगा अभूतपूर्व...