Join Us On WhatsApp

TRE-4 जल्द: बिहार में 46,000+ शिक्षक पद, पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कहा – “हमें भी शामिल किया जाए”

सत्र 2024-2026 के अभ्यर्थियों ने पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी है कि रखी है कि उन्हें भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए।

BPSC candidates protest in Patna
TRE-4 जल्द: बिहार में 46,000+ शिक्षक पद, पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कहा – “हमें भी शामिल किया - फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही टीचर भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में 46,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होने की संभावना है। यह बड़ी भर्ती योजना राज्य के स्कूलों में शिक्षक की कमी को पूरा करने के लिए लाई जा रही है। भर्ती विभिन्न स्तरों के शिक्षकों के लिए होगी:

  • प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5)

  • मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6–8)

  • माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9–10)

  • उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11–12)

अधिकतर पद राज्य शिक्षा विभाग के तहत होंगे, जबकि कुछ पद SC/ST कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के स्कूलों में भी भरे जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। परीक्षा का पैटर्न, विषय और पाठ्यक्रम अधिसूचना के साथ घोषित किए जाएंगे। इसी बीच, सत्र 2024-2026 के शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत और तैयारी के बावजूद TRE-4 में शामिल न किए जाने के विरोध में पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है, “हमने मेहनत की है, सपने देखे हैं, अब हमारा अधिकार चाहिए। हमें TRE-4 में शामिल किया जाए।”

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बैनर और प्लेकार्ड के जरिए अपनी मांग को जोरदार ढंग से पेश किया। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि सभी योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि TRE-4 जैसी बड़ी भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में होती है और इस प्रकार के प्रदर्शन यह दर्शाते हैं कि उम्मीदवार सरकारी शिक्षक बनने के लिए कितने गंभीर हैं। अभी तक BPSC की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अभ्यर्थियों की मांगें तेजी से बढ़ रही हैं और यह स्पष्ट संदेश दे रही हैं कि सभी योग्य उम्मीदवारों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp