पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तीन मामलों में ISO सर्टिफिकेट हासिल किया है जो कि देश में किसी अन्य राज्य के परीक्षा समिति या बोर्ड ने हासिल नहीं किया है। बिहार परीक्षा समिति देश का पहला बोर्ड है जिसने ISO सर्टिफिकेट हासिल किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ख़ुशी व्यक्त की और कहा कि देश के किसी बोर्ड ने अब तक ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की है। उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड को उत्कृष्ट कार्य प्रबंधन और गुणवत्ता के साथ परीक्षा प्रणालियों के लिए तीन ISO सर्टिफिकेट प्रदान किये गए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 9001, इनफार्मेशन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO 27001 और बेहतरीन रिकॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO 15489 प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़ें - नए वर्ष में बदल जायेगा गृह मंत्री के कार्यालय का पता, जोर शोर से तैयार किया जा रहा है नया हाईटेक चैम्बर...
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि ये सभी सर्टिफिकेट बिहार बोर्ड को मिलने के पीछे कई महीनों की मेहनत और सभी प्रकार की प्रक्रियाओं को कंप्यूटरीकृत करते हुए और आईटी के माध्यम से पारदर्शी के साथ लागू किया जाना है। कई प्रकार के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लगाये गए और पेपरलेस सिस्टम बनाये गए। रिजल्ट्स में ERP सिस्टम लगाया गया। बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड है जिसके पास अपना डाटा सेंटर है जिसकी क्षमता 2TB की है जिसे अभी और विस्तारित किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसी कई प्रणालियां हैं जिससे हमें यह सर्टिफिकेट मिला है। म,मैं इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मियों को बधाई और धन्यवाद देता हूं।
यह भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हथियार के बल पर 17 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने...