Join Us On WhatsApp

बारिश ने उद्घाटन से पहले बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन की बिगाड़ी हालत, सड़क पर 100 से ज्यादा गड्ढे...

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के साइड स्लोप में सैकड़ों गड्ढों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। वहीं इस कार्य में BSPCL के अधिकारी जुटे हैं। मोकामा से बेढना गांव तक 20 किमी में करीब 30 गड्ढे दिखाई दी हैं।

Baarish ne udghatan se pehle Bakhtiyarpur-Mokama forlane ki
बख्तियारपुर-मोकामा सड़क पर 100 से ज्यादा गड्ढे- फोटो : Google Image

Patna : राजधानी पटना से खबरा है जहां बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के साइड स्लोप में सैकड़ों गड्ढों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। वहीं इस कार्य में BSPCL के अधिकारी जुटे हैं। मोकामा से बेढना गांव तक 20 किमी में करीब 30 गड्ढे दिखाई दी हैं। इनमें पुराईबागी, मोर और शिवनार गांव के पास के गड्ढे शामिल हैं। वहीं, बेढना से बख्तियारपुर तक 14 किमी में 70 से ज्यादा गड्ढे नजर आएं हैं और दोनों लेन के साइड स्लोप में प्रति किलोमीटर 5 गड्ढे हैं। ये दावा ग्रामीणों ने किया है।


फोरलेन की लंबाई 44.6 किलोमीटर है।



आपको बता दें कि, गड्ढे बनने का मुख्य कारण बारिश का पानी है। सड़क की पिचिंग और साइड स्लोप के बीच 3 फीट तक ढलान नहीं है। बारिश के पानी से मिट्टी ढ़ह जाती है। बता दें कि, करीब 837 करोड़ रुपए की लागत से बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन NH-31 का निर्माण कार्य जून 2017 में शुरू हुआ था। पहले BSPCL और CNC मिलकर निर्माण कर रहे थे। अब सिर्फ BSPCL काम कर रही है। प्रोजेक्ट का 80% काम खत्म हो चुका है। लेकिन, ग्रामीण सड़कों को फोरलेन से जोड़ने का काम बाकी है। बख्तियारपुर के पास एक लेन के पुल का निर्माण भी जारी है। फिलहाल, फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है।


2020 तक काम पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण की वजह से समय सीमा को मार्च 2023 कर दी गई थी। खर्च में भी बढ़ोतरी हुई जो 830 करोड़ से बढ़कर इसकी लागत लगभग 1167 करोड़ रुपए हो गई।

फोरलेन को अभी हैंडओवर नहीं किया गया है। हैंडओवर करने के बाद चार साल तक इसके मरम्मत का कार्य निर्माण कंपनी को करना है। नीतीश कुमार ने मार्च में एक लेन का शुभारंभ किया था, लेकिन अभी उद्घाटन करना बाकी है।

ग्रामीणों ने कहा कि, इस फोरलेन के निर्माण के बाद गड्ढा से पानी निकलने के लिए पुलिया नहीं बनाई गई है। वहीं, कोई भी बड़ी वाहन किनारे से गुजरेगी तो पलट सकती है। 




ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/CM-Nitish-ne-subah-subah-yuvaon-ko-di-khushkhabri-Bihar-mein-kar-diya-bada-elaan-266173

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp