Join Us On WhatsApp

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक...

Babu Lal Marandi on Manmohan Singh Death

राँची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने महान अर्थशास्त्री, सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

कहा कि दुखद सूचना से मन व्यथित है। देश के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp