Join Us On WhatsApp

भारी भरकम ट्रैफिक जुर्माना लगा कर जनता का शोषण कर रही हेमंत सरकार....बाबूलाल मरांडी

Babu Lal Marandi on Traffic Challan

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। 

कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ जुर्माने की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है।

कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है लेकिन जब तक सड़कों की दशा नहीं सुधरेगी, ट्रैफिक सिग्नल सही नहीं होंगे और लोगों को जागरूक नहीं किया जाएगा, तब तक सिर्फ जुर्माना वसूलने से समस्या हल नहीं होगी।

कहा कि, इस मुद्दे पर बेहद संवेदनशीलता की जरूरत है। आमजनों पर लगाए गए भारी भरकम जुर्माने पर राज्य सरकार पुनर्विचार करें और रांची की सड़कों पर मची लूट को रोककर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp