Join Us On WhatsApp

CM नीतीश की महिला संवाद यात्रा से पहले पूर्वी चंपारण के SP चला रहे जागरूकता अभियान..

Before CM Nitish's Mahila Samvad Yatra, SP of East Champaran

Motihari - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा से पहले पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए सशक्तीकरण  अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत मोतिहारी की महिला थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर स्थानीय थाना के महिला हेल्पडेस्क प्रभारी के साथ मिल कर महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान को गति दें रही है। 

 इस दौरान जिले के सुगौली प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय में सैकड़ो जीविका दीदियों को महिला थानाध्यक्ष प्रत्यासा कुमारी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही देश में महिलाओं के लिए बने क़ानून के बारे में अवगत कराया है।इस दौरान महिला थानाध्यक्ष प्रत्यासा कुमारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थानों में विशेष व्यवस्था की है। महिलाओं की समस्या को सुनने के लिए अलग से महिला हेल्पलाइन खोला गया है। उस पर महिला पदाधिकारी को तैनात किया गया है, ताकि उन्हें अपनी बात को रखने में कोई दिक्कत ना हो। वहीं शादी के बाद उसके ससुराल वाले अगर दहेज के लिए प्रताड़ित करते है तो इसकी सूचना पुलिस को दे उनकी बातों को सुनते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बच्चे के साथ गलत व्यवहार करना भी कानून अपराध है। इसके लिए सरकार ने बाल सुरक्षा कानून बनाया है।

 मोतिहारी से प्रशांत की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp