Desk Sports News : Neeraj Chopra ने साल 2025 का पहला खिताब जीता है। पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो किया है। वहीं 6 में से 3 थ्रो फाउल रहे। दो बार ओलिंपिक के मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने, पहले ही राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर जीत हासिल कर ली। तो वहीं, इससे पहले उन्होंने 90.23 मीटर थ्रो किया था। और दूसरे स्थान रहे थे।
वहीं पेरिस डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे। Brazil के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान पर रहे।
नीरज ने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर का किया था। वहीं उनके तीन थ्रो फाउल रहे। पहले राउंड में वेबर 87.88 मीटर और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट 80.94 मीटर का नंबर था। वहीं दूसरा राउंड- वेबर ने 86.20 मीटर का थ्रो फेंका, वहीं नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो फेंका और वालकॉट ने 81.66 मीटर के साथ सुधार किया।
इसके बाद नीरज लगातार तीन बार फाउल कर बैठे। छठे और आखिरी प्रयास में वह 82.89 मीटर ही दूर फेंक दिए। इसके बाद भी नीरज ने पेरिस डायमंड लीग के भाला फेंक इवेंट को अपने नाम कर लिया है। बता देंगे कि, तीसरे राउंड में डा सिल्वा ने 86.62 मीटर का थ्रो फेंककर अपनी मौजूदगी दर्ज की। दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को होने वाले पहले neeraj Chopra classic में भाग लेंगे। यह आयोजन 24 मई को होने वाला था। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव बढ़ने के कारण इससे 5 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया।
डायमंड लीग में जीत हासिल करने पर कोई मेडल नहीं मिलता है। हर स्थान पर रहने वाले एथलीट को पॉइंट मिलते हैं। इसी पॉइंट के आधार पर साल के अंतिम डायमंड लीग में जगह मिलती है। वहां फाइनल होता है। नीरज के अभी तक 15 पॉइंट हैं और जूलियन वेबर के साथ वह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर चल रहे हैं। इस जीत का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि नीरज ने पिछले साल olympic games पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था। ओलिंपिक में उन्होंने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था।