Daesh NewsDarshAd

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के ISRO की बड़ी उड़ान..

News Image

Desk- अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत में बड़ी कामयाबी हासिल की है.ISRO ने श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन को लॉन्च किया। स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। अब 7 जनवरी को बुलेट की स्पीड से तेज दो-स्पेसक्राफ्ट ISRO अंतरिक्ष में जोड़ेगा। 

 मिली जानकारी के अनुसार PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 KM ऊपर डिप्लॉय किया गया है। विशेषज्ञ की मानें तो ISRO के Spadex मिशन की सफलता ही भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) के बनने और चंद्रयान-4 मिशन की सफलता को तय करेगा। इसी वजह से  स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग को बेहद अहम माना जा रहा है।ऐसा माना जा रहा है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो ISRO को ऑर्बिट छोड़कर अलग दिशा में जा रहे सैटेलाइट को वापस कक्षा में लाने की तकनीक मिल जाएगी और सर्विसिंग का ऑप्शन भी खुल जाएगा।

Darsh-ad

Scan and join

Description of image