Join Us On WhatsApp

Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मानसून सत्र का ऐलान, चुनावी समीकरण को लेकर पेश होंगे CM Nitish, जानें कब से कब तक...

Bihar Assembly Session: Monsoon session announced before Bih

Monsoon session of Bihar Legislature : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 25 जुलाई तक चलेगा। यह 5 दिवसीय सत्र राज्य की राजनीति और जनहित के मुद्दों पर गहन चर्चा का केंद्र बिंदु केंद्र बनेगा। बता दें कि, यह 17वें विधानसभा का संभवतः अंतिम सत्र हो सकता है, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला हैं। यह सत्र चुनाव पूर्व की रणनीति और नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 हालांकि, सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जा सकते हैं। जिसमें, जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, CM Nitish Kumar की अगुआई वाली NDA सरकार चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए लोक-लुभावन घोषणाएं और विधेयक पास कराने की योजना बनाने की बात सामने आ रही है।

 वहीं अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत होने की संभावना है, जिसमें 41 विभागों की विभिन्न योजनाओं के लिए राशि बढ़ाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और शिक्षकों के लिए विशेष घोषणाएं भी संभावित हो सकती हैं। राजनीति विशेषज्ञों का कहना है कि विपक्ष के आक्रामक रुख के कारण सत्र हंगामेदार हो सकता है। NDA गठबंधन, जिसमें JDU, BJP, LJP (रामविलास), HAM ( हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ) और RLM ( राष्ट्रीय लोक मोर्चा ) शामिल हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp