Patna / Bikram : राजधानी पटना के बिक्रम प्रखंड स्थित बाजार में महागठबंधन ने चक्का जाम का समर्थन किया। वहीं सभी जगहों पर पूर्ण तरीके से शांति पूर्ण रूप में सभी वाहनों का आवागमन बंद किया गया। बता दें कि, सभी दलों के नेताओं ने बताया कि, यह जो विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है इसको सरकार बंद करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि, इस अभियान से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान कहा कि, यदि किसी से उनके पिता या माता का जन्म प्रमाणपत्र मांगा जाता है तो वह कहां से लाएंगे। क्या इससे पहले यह सूची गलत थी। जिससे बदलने की क्या जरूरत है। अभी जब दो महीने में चुनाव होने वाले हैं तो इसी समय ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की क्या आवश्यकता पड़ गई। क्या इतने समय में पूरे बिहार की मतदाता सूची सही हो जाएगी और जो लोग रोजगार के लिए बाहर गए हुए हैं उनका क्या होगा। इंडिया गठबंधन ने इसके विरोध में चक्का जाम किया। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए।
बिक्रम से संदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट