Bhagalpur : भागलपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर भागलपुर में भी दिखा। सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची की प्रक्रिया को अव्यवस्थित और पक्षपातपूर्ण बताया। वहीं बंद के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि, स्कूल, कॉलेज और बाजारों पर भी बंद का असर देखने को मिला। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है।