Join Us On WhatsApp

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा : 5 दिनों में 27 छात्र निष्कासित,आज इंग्लिश पेपर!

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में आज इंग्लिश का पेपर, 15 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा; पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से।

Bihar Board 10th Exam
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा : 5 दिनों में 27 छात्र निष्कासित,आज इंग्लिश पेपर!- फोटो : Darsh NEWS

बिहार में 10वीं की मैट्रिक परीक्षा का आज अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह से शुरू हो गई है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि गेट 9 बजे बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। प्रशासन ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पहुंचें।

यह भी पढ़ें: दोहरी हत्या से दहला राजधानी, रिसेप्सन पार्टी के दौरान अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली...

इस वर्ष करीब 15.12 लाख छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है। पहली पाली में लगभग 7.58 लाख और दूसरी पाली में 7.54 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी तक पूरी होगी और अब तक पांच पेपर आयोजित हो चुके हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए बोर्ड ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पटना में ही 71 हजार छात्रों के लिए 70 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए छात्रों को जूता और मोजा पहनकर आने से मना किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क?

कदाचार पर भी सख्ती बरती जा रही है। पहले चार दिनों में कुल 22 छात्रों को विभिन्न जिलों से निष्कासित किया जा चुका है। पहला दिन 5, दूसरा 6, तीसरा 5 और चौथा 6 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर किए गए। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जारी रहेगी।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp