Join Us On WhatsApp

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले VIP का Nalanda में शक्ति प्रदर्शन, कहा- महागठबंधन का सरकार बनना तय...

Bihar Election : Bihar Vidhansabha chunav se pehle VIP ka Na

Nalanda : बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने में कुछ ही महीने बचे हैं। लेकिन, NDA गठबंधन और महागठबंधन के सभी सियासी घटक दल अपनी पार्टी की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं को एक जुट करने के लिए तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस कड़ी में महागठबंधन के विकासशील इंसाफ़ पार्टी (VIP) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर नालंदा के हिलसा पहुंचे। जहां, वे व्यापक कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत किए। इस दौरान समर्थकों का जोश और जुनून देख काफ़ी ख़ुश हुए। कहा, इस बार महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। मगर कौन पार्टी के उम्मीदवार किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे इसका फ़ैसला शीर्ष नेतृत्व महागठबंधन सुप्रीमो लालू यादव करेंगे। उनके विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। इसके साथ ही सामाजिक न्याय को मजबूत करने के इरादे से पूरे बिहार में घूम घूमकर काम कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों में दलित अतिपिछड़ों को आरक्षण मिल रहा है।

 हमारी मुख्य लड़ाई उसी की है। VIP एक आंदोलन से पार्टी का रूप ली है। निश्चित रूप से नालंदा में VIP का वजूद है। कुछ सीट पर हमारी पार्टी भी लड़ेगी। मुख्य रूप से बिहार के 243 विधानसभा पर चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता जिस सीट पर चुनाव लड़ने को सक्षम होंगे। वहां से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में समर्थकों की काफ़ी भीड़ देखी गई और वो बारिश में कुर्सी को सिर पर रखकर अपने नेता की भाषण सुनते नज़र आए।


नालंदा से मो. महमूद आलम क रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp