Join Us On WhatsApp

Bihar Marriage News: दो साल में विवाह का 18 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, पटना टॉप पर... जानें कितनी हुईं शादियां...

बिहार में विशेष विवाह अधिनियम के तहत 18 हजार 465 शादियां रजिस्टर हुईं, जिनमें पटना में सबसे ज़्यादा पंजीकरण हुए है।

Bihar Marriage News: Do saal mein vivah ka 18 hazaar logon n
दो साल में विवाह का 18 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन- फोटो : Google Image

Patna : बिहार में विशेष विवाह अधिनियम के तहत 18 हजार 465 विवाह निबंधित हुए हैं। इनमें वर्ष 2023 में 9 हजार 493 और 2024 में 8 हजार 972 विवाह निबंधन शामिल हैं। हालांकि, इस दौरान कुल 5 हजार 693 विवाह ही संपन्न हुए हैं। विवाह निबंधन में सबसे अधिक पटना जिले में दर्ज किया गया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, पटना में 2 सालों में 4 हजार 138 विवाह संपन्न हुए और 4 हजार 439 विवाह निबंधित हुए हैं। वहीं भोजपुर में 1 हजार 103, गया में 870, मुजफ्फरपुर में 783 और पश्चिम चंपारण में 672 विवाह निबंधित हुए। यह आंकड़ा वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक का हम आपको बता रहे है।


2023 और 2024 में कुल 5693 शादियां हुईं संपन्न।

2025, जनवरी से अप्रैल तक 869 जोड़ों ने शादी की और 2821 ने पंजीकरण कराया।


बता दें कि, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के अंतर्गत इस साल 2025 जनवरी से अप्रैल तक राज्य भर में कुल 869 जोड़ों का विवाह हुआ, जबकि 2,821 जोड़ों ने अपने विवाह का पंजीकरण कराकर इसे कानूनी मान्यता प्रदान की है। वहीं, विवाह पंजीकरण के लिए दम्पति की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और उनके पास पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण और विवाह प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज़ होने चाहिए। विवाह और पंजीकरण के लिए दम्पति को अपने क्षेत्र के निकटतम पंजीकरण कार्यालय में 30 दिन पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना अवश्य है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp