Join Us On WhatsApp

Bihar News : 8 साल से प्रताड़ित करता है मेरा पति, रोज शराब के नशे में करता है मारपीट, कई लड़कियों से है अवैध संबंध...और

पति खुद को डॉक्टर बताकर भभुआ में चलता है। निजी क्लिनिक रोज शराब पीकर मारपीट करता था, कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनाकर आठ साल से प्रताड़ित करता था।

Bihar News : 8 saal se prataadit karta hai mera pati, roz sh
8 साल से प्रताड़ित करता है मेरा पति- फोटो : Google Image

kaimur : पति खुद को डॉक्टर बताकर भभुआ में निजी क्लिनिक चलता है। रोज शराब पीकर मारपीट करता था, कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनाकर आठ साल से प्रताड़ित करता था। वहीं इसको लेकर पत्नी ने भभुआ थाने में मामला दर्ज कराई है, तो पति घर छोड़कर फरार हो गया। आपको बता दें कि, आरोपी पति का शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह मामला भभुआ वार्ड नंबर 6 का है, जो यूपी के सरईगढ़ थाना रायपुर जिला सोनभद्र के रहने वाला विकेंद्र प्रसाद है। जो खुद को डॉक्टर बताता है। आपको बता दें कि, बताया जा रहा है कि 7 जुलाई के शाम को विकेंद्र प्रसाद अपने घर पर रोज की तरह शराब पीता था। पत्नी से मारपीट करता था, जिससे पत्नी ने अपने मोबाईल में वीडियो बना लिया और पुलिस को फोन कर पति को नशे और शराब के साथ गिरफ्तार कराया। जिसके बाद कोर्ट से बेल लेकर अब तक घर से फरार है।


पत्नी शिवानी प्रजापति ने बताया कि, मेरे पति शादी के आठ साल के बाद भी प्रताड़ित करते है। अपना निजी क्लिनिक होते हुए भी मैं दूसरे निजी क्लिनिक में कार्य करती हूं। वहीं पति की कई लड़कियों से अवैध संबंध है। रात दिन लड़कियों से बात करते है। विरोध करने पर पिटाई किया करते है। इनके किसी भी मामले में पूछताछ करती हूं तो नहीं बताते और मारपीट शुरू कर देते है। शादी के आठ साल बीत गए, एक लड़का है जो सात साल का है। लेकिन, आज तक मेरे आधार कार्ड पर भी अपना नाम दर्ज नहीं कराए और ना ही बेटे का आधार कार्ड बनाए। मेरे नाम से चार लाख लोन भी बिना पूछे ले लिए। जिस घर में रहती हूं। उसी में निजी क्लिनिक चलता है पर हमें कोई जानकारी नहीं दिया जाता है। आज तंग होकर थाने में उनके ऊपर कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई हूं। वहीं लड़की के भाई शशिकांत प्रजापति का कहना है कि, शादी के आठ साल से हमलोग परेसान है और बहन को एक पत्नी जैसा नहीं रखते हैं। हम कानूनी कार्रवाई चाहते है। जिससे उनमें सुधार आए। वहीं भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि, भभुआ थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp