Join Us On WhatsApp

बिहार पुलिस को मिलने वाली है 500 नई गाड़ियां, जानें इनकी कीमत..

Bihar Police is going to get 500 new vehicles, know their pr

Patna :- बिहार पुलिस आधारभूत सुविधाओं में बेहतरीन को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. राज्य की पुलिस के लिए 500 नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी.इसके लिए गृह विभाग ने 85 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।इनमें पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए 79.24 करोड़ की लागत से 452 नए वाहन खरीदे जाएंगे, वहीं ट्रैफिक पुलिस के लिए 6 करोड़ 44 लाख की राशि से 46 नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी। इनमें 277 चारपहिया वाहन,71 मिनी बसें,30 बड़ी बसें,29 मोटरसाइकिल,21 इनोवा क्रिस्टा,12 कैदी वाहन,11 वज्र वाहन और 01  वाटर कैनन की खरीददारी होगी.


दरअसल बिहार पुलिस की विभिन्न इकाइयों में बड़ी संख्या में पुराने वाहनों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। नए वाहनों के लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी स्वीकृति दे दी गई है।विभागीय जानकारी के अनुसार, नए वाहनों में सर्वाधिक 277 चारपहिया वाहनों की खरीद की जाएगी। इसमें 14 लाख प्रति वाहन की दर से 36 करोड़ 26 लाख की लागत से 259 जबकि 16 लाख प्रति वाहन की दर से 2 करोड़ 88 लाख की लागत से 18 चारपहिया वाहन खरीदे जाएंगे।वहीं 17.75 करोड़ की लागत से 71 मिनी बसें और 9 करोड़ की लागत से 30 बड़ी बसें खरीदी जाएंगी। वरीय अधिकारियों के लिए भी इनोवा क्रिस्टा-9 की खरीद की जाएगी। बिहार पुलिस को 21 इनोवा क्रिस्टा वाहन मिलेंगे, जिसकी कुल लागत 6 करोड़ 25 लाख आएगी।

इसके अलावा 12 कैदी वाहन, 11 वज्र वाहन और 29 मोटरसाइकिल की भी खरीद की जाएगी। करीब 85 लाख की लागत से एक वाटर कैनन भी खरीदा जाएगा।ट्रैफिक थानों के लिए 46 गाड़ियां मिलेगी.इसके लिए 6 करोड़ 44 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग ने दी है।


 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp