Patna : बिहार में मानसून का असर लगातार सक्रिय है। राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज रविवार को पटना में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिसका असर देखने को भी मिल रही है। शनिवार को भी पटना में बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई। इसके चलते पटना के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों के लिए भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 24 अगस्त से 25 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।
पटना मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया समेत करीब 20 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार की बात करे तो कई जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। वहीं, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, समस्तीपुर और वैशाली में इस बार कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :