Join Us On WhatsApp

Bihar Weather Update : बिहार में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इन 10 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD का अलर्ट

उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की अब संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से सक्रिय होकर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल रहा है।

Bihar Weather Update: Bihar mein logon ko garmi se milegi ra
बिहार में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत- फोटो : Google Image

Patna : बिहार में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की अब संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से सक्रिय होकर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदल रहा है। वहीं इसके प्रभाव से मुख्य रूप से ओडिशा और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा, गर्जना के साथ तूफानी हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में मौसम में बदलाव की संभावना है।


आपको बता दें कि, राजधानी पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार है। इसमें 10 जिले शामिल है, जिसमें बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका एवं जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है।


वहीं, 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि मानसून का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल सकता है। राजधानी समेत अन्य भागों में पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक झमाझम वर्षा के आसार है।


मौसम विभाग के अनुसार इस बार दक्षिण भागों के कुछ जिलों को छोड़कर उत्तरी भागों में मानसून रूठा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 44 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में वर्षा की स्थिति 241.9mm है जबकि, वर्षा का मानक 432.2mm है।


प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, भागलपुर का अधिकमत तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 35.8 तथा न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp