Join Us On WhatsApp

ईरान और अमेरिका के जंग के बीच मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की मौत, परिवार कर रहा...

ईरान और अमेरिका के जंग के बीच मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की मौत, परिवार कर रहा...

Bihar engineer
ईरान और अमेरिका के जंग के बीच मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की मौत, परिवार कर रहा...- फोटो : Darsh News

पटना: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव में मिसाइल हमले में बिहार के एक इंजीनियर की मौत हो गई। इंजीनियर की मौत की वजह से उसके परिवार समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल हो गया। मृतक इंजीनियर भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के रानी बामियां गांव निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह की मिसाइल हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। घटना के दौरान वह सेएफसी विष्णु नामक ऑयल टैंकर पर ड्यूटी में थे और उनका जहाज इराक के बसरा बंदरगाह से निकल कर फ़ुजैराह होते हुए सिंगापुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बुधवार की रात अचानक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ जिसमें उनकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   -    बेंगलुरु रोड शो में बिहार ने उद्योग जगत के सामने रखी निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाएँ

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मिथक की पत्नी, भाई और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोग ने सरकार से अपील की है कि उनका पार्थिव शरीर लाने में मदद की जाए ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

गांव के लोगों ने बताया कि मृतक देवनन्दन सिंह एक मेहनती व्यक्ति थे और गांव में उनकी खूब इज्जत होती थी। गांव के लोग भी उनके ऊपर काफी गर्व करते थे। अब पूरा गांव उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें    -   बिहार को मिला 'बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स' का गौरव, स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 के लिए चुना गया

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp