Join Us On WhatsApp

बिहार की मेयर गरिमा देवी सिकारिया का अनोखा संबोधन, '...रउरा सभन के परनाम करत बानी!'....

"Bihar ki mayor Garima Devi Sikariya ka anokha sambodhan, '.

Bettiah : बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी शिकारिया को हरियाणा के गुरुग्राम में भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन The Role of Urban Local Bodies in Strengthening Constitutional Democracy and Nation Building में बिहार राज्य प्रतिनिधिमंडल में पहला स्थान दिया गया है। यह सम्मेलन नगरीय प्रशासन और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण को समर्पित है। जिसमें पूरे देश से नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बिहार से कुल 40 प्रतिनिधियों का आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में चयन किया गया। जिनमें गरिमा शिकारिया को प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। उनकी यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बेतिया नगर निगम के लिए भी गौरव का विषय है। इस उपलब्धि को लेकर महापौर गरिमा देवी शिकारिया ने इसे नगर निगम के पूरे परिवार, शहर की जनता और उनके सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि, यह सम्मान उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे बेतिया शहर के लिए है। गरिमा देवी शिकारिया को आम लोग उन्हें आयरन लेडी के नाम से पुकारते हैं।


आपको बता दें कि, गरिमा देवी चाहे बरसात हो, ठंड या भीषण गर्मी महापौर सड़कों पर उतरकर खुद काम की निगरानी करती हैं। उनका यह जुझारू रवैया और जनता के साथ सीधा संवाद उन्हें जनता के करीब लाता है।


मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय निकाय प्रतिनिधि सम्मेलन में भोजपुरी में संबोधन कर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने बेतिया नगर निगम की 4 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों और भावी योजनाओं जैसे काली धाम कोरिडोर और मल्टी स्टोरी मॉल के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने भोजपुरी में संबोधन कर कहा कि, बिहार के चंपारण में बेतिया नगर निगम के मेयर बानी... आ आज ईहे राष्ट्रीय मंच से रउरा देशभर के भाई-बहन सभन के परनाम करत बानी। मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने 21वीं सदी में 2047 तक विकसित भारत के वास्तुकार के रूप में महिलाओं की भूमिका और तैयारी के विषय पर विस्तार से अपनी राय रखी। 



बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp