Join Us On WhatsApp

बिहार में अपराध को लेकर श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह का बड़ा बयान, जो बुलेट चलाएगा वह बुलेट खाएगा...

श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि, जो बुलेट चलाएगा वह बुलेट खाएगा, लेकिन एनडीए की सरकार में कोई भी अपराधी बख्सा नहीं जाएगा। मंत्री संतोष कुमार सिंह कैमूर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया है।

Bihar mein apradh ko lekar shram sansadhan mantri Santosh Si
जो बुलेट चलाएगा वह बुलेट खाएगा- मंत्री संतोष सिंह- फोटो : Darsh News

Kaimur : कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि, जो बुलेट चलाएगा वह बुलेट खाएगा, लेकिन एनडीए की सरकार में कोई भी अपराधी बख्सा नहीं जाएगा। मंत्री संतोष कुमार सिंह कैमूर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया है।


मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि, बिहार में विपक्षी पार्टी के लोग जिस प्रकार मतदाता पुनरीक्षण का विरोध कर रहे हैं जो लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। क्योंकि, एक तरफ लोग मतदाता पुनरीक्षण की बात कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर संविधान की बात कर रहे हैं। हालांकि, मेन बात तो यह है कि संविधान पर विश्वास भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण पर जानकारी देते हुए बताया कि, बिहार सरकार मतदाता पुनरीक्षण इस लिए करवा रही है ताकि उनको पता चल सके कि, बिहार के कितने लोगों के पास सरकार द्वारा चलाया जा रहा योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं, लेकिन विपक्षी पार्टी के लोगों ने इसको मुद्दा बना लिया है।


उन्होंने कहा कि, इसके पहले भी मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया था। लेकिन, उस समय इस मतदाता पुनरीक्षण पर कही विरोध नहीं हुआ था। यह सब विपक्षी पार्टी के लोग चुनाव आया है तो मतदाताओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर आप बिहारी हैं तो आप के पास राशन कार्ड और उसमें नाम और बिजली बिल तो आपके पास होना चाहिए। इसमें कौन सी बड़ी बात है। बिहार सरकार सभी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए ही आज यह सभी कार्य कर रही है। क्योंकि, आज बिहार में बेहतर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा सहित सभी सुविधाओं को बिहार में एनडीए की सरकार दे रही है।


इसके साथ ही, उन्होंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में हो रहे विकास को लालू यादव परिवार देखना नहीं चाहते हैं। इसलिए एनडीए सरकार में झूठ-मूठ के गलती निकाल कर लोगों को भड़का रहें हैं। क्योंकि, आज एनडीए की सरकार में बिहार में कोई भी कुख्यात अपराधी नहीं बचा है। एक लालू सरकार के राज्य जमाना था जब लोग शाम होते ही घर से बाहर निकलने में डरते थे। उस समय अगर कोई शाम होने के बाद घर से बाहर रह जाता था तो परिवार के लोग सोचते थे कि, पता नहीं घर सही सलामत लौट पाएगा या नहीं। लेकिन, आज एनडीए की सरकार में सभी अपराधी खामोश हैं या फिर मारे गए हैं। क्योंकि, बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है। कोई भी अपराधी बक्सा नहीं जाएगा, जो बुलेट चलाएगा वह बुलेट खाएगा।



कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp