Join Us On WhatsApp

बिहार के नए गृह मंत्री ने माना 'बिहार में घट रही आपराधिक घटनाएं...', कहा नीतीश कुमार ने...

बिहार के नए गृह मंत्री ने माना 'बिहार में घट रही आपराधिक घटनाएं...', कहा नीतीश कुमार ने...

Bihar's new Home Minister admitted that 'criminal incidents
बिहार के नए गृह मंत्री ने माना 'बिहार में घट रही आपराधिक घटनाएं...', कहा नीतीश कुमार ने...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण के बाद अब चुनाव आयोग ने 12 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया शुरू कर दी है। SIR  की प्रक्रिया को लेकर पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक हंगामा मचा हुआ है वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे भाजपा की साजिश बता रही हैं। इस पर राजनीति भी खूब हो रही है। SIR के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोलते हुए कहा कि हम भाजपा की नींव हिला देंगे। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि वह भाजपा की नींव क्या हिलाएंगी, उनकी खुद की नींव हिल गई है जिसकी वजह से वह इस तरह का बयान दे रही हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा तो उनके सामने उस राज्य में 3 से बढ़ कर 77 विधायकों वाली पार्टी बन गई। अब अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी, उन्हें जो बोलना है वह बोलती रहें।

यह भी पढ़ें      -    कांग्रेस हारी नहीं है बल्कि..., प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर फोड़ा ठीकरा, कहा 'चुनाव में हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा लेकिन...'

 इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद के क्राइम बुलेटिन को लेकर कहा कि नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन दिया है। अपराध खत्म नहीं हुआ है, लेकिन अपराध पर कार्रवाई हो रही है और नीतीश जी ने सुशासन दिया है। बिहार में आपराधिक घटनाएं हो रही है जो चिंता का विषय है लेकिन संगठित अपराध खत्म हो गए हैं। अब छिटपुट आपराधिक घटनाओं को भी ठीक करना है और इस पर हम पहल कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि कोर्ट को 400 अपराधियों में सूची समर्पित की गई है, आदेश मिलते ही सबकी संपत्ति जब्त की जाएगी।

यह भी पढ़ें      -    राजधानी में इन जगहों पर चला बुलडोजर, अधिकारी ने कहा 'किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp