Join Us On WhatsApp

5 दिनों में बॉलीवुड को लगा तीसरा बड़ा झटका, अभिनेता सतीश शाह...

5 दिनों में बॉलीवुड को लगा तीसरा बड़ा झटका, अभिनेता सतीश शाह...

Bollywood has suffered its third major setback in five days.
5 दिनों में बॉलीवुड को लगा तीसरा बड़ा झटका, अभिनेता सतीश शाह...- फोटो : Darsh News

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को महज 5 दिनों को तीसरा बड़ा सदमा पहुंचा है। पहले मशहूर अभिनेता असरानी, फिर पियूष पांडेय और अब अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया। किडनी की बीमारी से जूझ रहे अभिनेता सतीश साह ने 74 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता सतीश साह के निधन से बॉलीवुड को बहुत बड़ा झटका लगा है और पुरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता सतीश शाह के निधन की पुष्टि उनके मेनेजर ने की। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें   -   शिवहर के इस प्रत्याशी को देख हर कोई है हैरान, खुद को जंजीर में जकड़ इस हठ के साथ हैं चुनाव मैदान में...

दिवंगत अभिनेता सतीश साह ने कई कई फिल्मों के साथ टीवी धारावाहिकों में भी काम किया था और उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर बड़ा छाप छोड़ा। लोग उनके अभिनय और खास कर कॉमेडी को भुला नहीं पाएंगे। उनकी पहली फिल्म भगवान परशुराम थी जिसके बाद उन्होंने अजीब दास्तान, गमन, उमराव जान, शक्ति, जाने भी दो यारों, विक्रम बेताल जैसी कई अन्य फ़िल्में की। इसके साथ ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय के हुनर का छाप छोड़ा था और अपनी अलग ही पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें   -   छठ पर्व की ख़ुशी बदल गई मातम में, जमुई में घाट की सफाई के दौरान दो युवक की...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp