Join Us On WhatsApp

पटना जिले में लड़के का किडनैप का जबरन शादी!, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई..

Boy kidnapped and forced to marry in Patna district, police

Patna :-  बिहार के पटना जिला में एक बार फिर से जबरन विवाह का मामला सामने आया है, जिसमें प्रेम प्रसंग का हवाला देकर लड़की के परिवार द्वारा शादी कराई गई है वही लड़के के परिवार में  किडनैप करके शादी करने का आरोप लगाया है.

 शिकायत के बाद पुलिस ने बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव से नवविवाहित लड़का और लड़की को बरामद कर बाढ़ थाने ले आई। लड़के के पिता ने बताया कि लड़का को बहादुरपुर थाना पटना अंतर्गत बाजार समिति से पकड़कर लाया गया और जबरन उसकी शादी हरौली गांव में एक लड़की से करा दी गई। इस मामले में लड़का पक्ष के द्वारा बाढ़ थाने में जबरन पकड़कर शादी कराने के मामले में आवेदन दिया गया है। जबकि लड़की पक्ष का कहना है कि दोनो में प्रेम था, जिसके कारण विवाह कराया गया है। 

लड़के के पिता उपेंद्र प्रसाद और चाचा ने बताया कि लड़के को जबरन पकड़कर लाया गया और उसका विवाह करा दिया गया। लड़के का नाम शुभम कुमार बताया जाता है, जो पटना में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था.वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़की और लड़का पहले से फोन पर बातचीत करता था। लड़का लड़की 6 महीने से बातचीत कर रहे थे, और दोनो की सहमति से विवाह हुआ है। 


  इस मामले में थानाध्यक्ष बाढ़ ने बताया कि सोमवार की रात्रि में अथमलगोला से सूचना मिली कि एक लड़के को किडनैप किया गया है। उसके बाद तुरंत गश्ती पार्टी को बताए गए स्थान पर भेजा गया, जहां से लड़का और लड़की को बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में यह पता चला है कि लड़का अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेऊड़ा गांव का है और पटना में रहकर पढ़ाई लिखाई करता है। वहीं कुछ लोग हरौली गांव से वहां गए और लड़का को उठाकर ले आए, उसके बाद जबरन उसकी शादी करा दी गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध ने लड़का और लड़की का बयान ले लिया गया है और संबंधित थाना को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई बहादुरपुर थाना पटना से की जाएगी।


 बाढ़ से कृष्ण देव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp