Join Us On WhatsApp
BISTRO57

22 मई को होनी थी शादी, उससे पहले 9 मई क़ो स्कूल के पीछे मिला दुल्हन का डेडबॉडी

Bride murdered before marriage in Banka

Banka:- युवती की 22 मई को शादी होने वाली थी, उससे पहले 9 मई को ही उसकी हत्या हो गई. वह गांव की शादी में बीती रात गई और फिर वह लौटकर घर नहीं आई, उसका डेडबॉडी गांव के खेत से मिला है, घटना के बाद एक साथ कई परिवार में मातम छा गया है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

 यह दुखद घटना बांका जिला के रामनगर गांव की है. मृतका का नाम प्रीति कुमारी है. प्रीति गांव के वीरेंद्र दास की बेटी थी। उसकी शादी इसी महीने 22 मई को शम्भूगंज थाना क्षेत्र के मेहरपुर गांव निवासी गौरव कुमार से तय थी।

 मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार रात तक गांव में  प्रीति गांव के एक शादी समारोह में गई थी। वहां उसे डीजे पर नाचते हुए देखा गया था। परिजनों के अनुसार, वह फोन पर बात करते हुए घर लौट रही थी। लेकिन रात में घर नहीं पहुंची। सुबह करीब 3 बजे गांव में कुत्तों के भौंकने की आवाजें आईं तो मां की नींद खुली. उसने देखा कि बेटी घर नहीं लौटी है। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। गांव वालों के साथ मिलकर तलाश की गई। सुबह में स्कूल के पीछे खेत में पेड़ के पास उसका शव मिला।शव के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव कुएं से करीब 30 फीट की दूरी पर पड़ा था। प्रीति का मोबाइल भी गायब है। यह बात भी संदेह को बढ़ा रही है।

 सूचना मिलते ही स्थानीयत अमरपुर  थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि दोषी कोई भी हो, पूरे मामले की जांच सरकार पर कार्रवाई की जाएगी. 

घटना की जांच के लिए बांका पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा, बांका SDPO विपिन विहारी, साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों ने हत्या का आरोप करीबी पर लगाया है। मां ने अपने ही भतीजे पर शक जताया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार कह रही है— "मेरी बेटी को इंसाफ दो।"

प्रीति दो बहनों प्रयंका और प्रीति, दो भाइयों संतोष और नट्टा के साथ रहती थी। पिता का निधन 10 साल पहले हो गया था। मां मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती थी। प्रीति ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो तक पढ़ाई की थी।

गौरव कुमार से उसकी शादी तय हुई थी। तिलक में एक गाड़ी और 15 हजार रुपये नकद देने की बात हुई थी। तिलक समारोह में गाड़ी दी भी गई थी।जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, अब वहां सन्नाटा है। जहां मेहंदी लगनी थी, वहां अब कफन की तैयारी हो रही है। गांववालों ने दुख जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द दोषी को पकड़ने की मांग की है।

 बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp