Join Us On WhatsApp

औरंगाबाद में 26 लाख का ब्राउन शुगर बरामद,चार गिरफ्तार..

Brown sugar worth Rs 26 lakh seized in Aurangabad, four arre

Aurangabad :- अत्यधिक नशीले पदार्थ ब्राउन सुगर की बिक्री के गोरखधंधे का भंडाफोड़ औरंगाबाद पुलिस ने किया है। मामले में पुलिस ने नशे के चार बड़े सौदागरों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से 26.87 ग्राम ब्राउन सुगर भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 26 लाख 87 हजार रूपये आंकी जा रही है। 

 इस कार्रवाई के बारे में दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज ने बताया कि पुलिस को दाउदनगर अनुमंडल के दाउदनगर एवं हसपुरा थाना क्षेत्र में ब्राउन सुगर की बिक्री एवं नशेडियों द्वारा सेवन की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों के आलोक में पुलिस नशे के बड़े सौदागरों तक पहुंचने के लिए अथक प्रयास कर रही थी। पुलिस मुखबिरों और अन्य सूत्रों से नशे का कारोबार करने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए खुफिया इनपुट जुटा रही थी। तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा था। इसी दौरान सटीक खुफिया इनपुट मिलने पर पुलिस फौरन एक्शन में आई और छापेमारी कर ब्राउन सुगर के साथ नशे के चार बड़े सौदागरों को धर दबोंचा। गिरफ्तार नशे के सौदागरों में हसपुरा थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी पुष्कर कुमार, दाउदनगर थाना के बिगन बिगहा निवासी रौशन कुमार, महावीरगंज अमौना निवासी अनिल यादव एवं बाबू अमौना निवासी भीम कुमार शामिल है। नशे के सौदागरों के पास से 26.87 ग्राम ब्राउन सुगर, 1650 रूपये नगद एवं 05 मोबाईल फोन बरामद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्राउन सुगर अत्यधिक नशीला पदार्थ है और इसका हैवी डोज लेने से इंसान की जान भी जा सकती है। मामले में धारा-111(2)(बी)बीएनएस एवं 21/22 एनडीपीएस एक्ट1985 के तहत दाउदनगर थाना में प्राथमिकी संख्या-258/25 दर्ज की गई है।

पुलिस की छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार,  प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, परमानंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

औरंगाबाद से गणेश की रिपोर्ट

   

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp