Join Us On WhatsApp

पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहारियों को सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

CM Nitish Kumar congratulated and wished the Biharis honoure

Patna :- गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर देश विदेश के 139 लोगों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है इसमें बिहार के भी कई विभूतियां को यह सम्मान दिया गया है.

बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल, भीम सिंह भवेश, डॉ हेमंत कुमार, श्रीमती निर्मला देवी एवं विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार को मेडिसिन के क्षेत्र में, श्रीमती निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में एवं श्री विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को  अध्यात्मवाद के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर  मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp