Siwan : CM Nitish Kumar ने कहा कि, मैं फिर से PM Modi का स्वागत करता हूं। PM मोदी जो सौगात देने जा रहे हैं, उससे बिहारवासियों को काफी फायदा पहुंचने वाला है। आप सबको मालूम हैं न जी 2005 के बाद जब से NDA की सरकार बनी तब हमलोगों ने काफी काम किया है। CM नीतीश कुमार ने Lalu Family पर हमला बोलते हुए कहा कि, इससे पहले वाले जो सरकार में थे, उनलोगों ने क्या किया था बिहार के लिए। क्या हाल था बिहार का ? उनलोगों ने कोई काम नहीं किया था। आज कल यह लोग अनाप-शनाप प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने ये भी कहा कि, पहले शाम में लोग घर से नहीं निकल पाते थे। हमलोगों की सरकार आई तो महिलाओं को आरक्षण दिया। जो भी मौका मिला हमलोगों ने विकास के लिए काम किया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान हमलोगों ने दिया। पुल और पुलियों का निर्माण तक करवाया। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी का ध्यनवाद देते हुए कहा कि, आपने बजट में बिहार को विशेष पैकेज दिया है। मखाना, एयरपोर्ट, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह बहुत खुशी की बात है।