Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पत्नी और सांसद मनोरमा देवी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक..

CM Nitish expressed grief over the death of former Chief Min

Patna -बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० चन्द्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।


मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० मनोरमा सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं धर्मपरायण महिला थीं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।


मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp