Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पटना में समारोह आयोजित कर खेल और खिलाड़ियों को CM नीतीश ने किया सम्मानित..

CM Nitish honored sports and players by organizing a ceremon

Patna - बिहार के राजगढ़ में नवनिर्मित स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक किया गया जिसमें भारत की टीम ने जीत हासिल की थी. आयोजन की व्यवस्था को लेकर काफी तारीफ हुई थी और इस व्यवस्था में लगे खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया.

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन मुख्य प्रशिक्षक, को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देनेवालों को सम्मानित किया। विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रूपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की। 

साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को सम्मान राशि के साथ सम्मानित करने की उसी दिन तत्काल घोषणा की थी।

इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच  हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, खिलाड़ी शर्मिला देवी, बिचू देवी खारिबाम,  प्रिया सिरोही, सविता, संगीता कुमारी, मुमताज खान,  उदिता, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, लालरेम्सियामी,  बलजीत कौर, ज्योति, सुशीला चानू पुखरामबम,  सुनेलिता टोप्पो,  नेहा,  प्रीति दुबे,  मनीषा चौहान,  इशिका चौधरी, ब्यूटी डुंगडुंग तथा  दीपिका को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही सर्पोंटिंग स्टाफ में  बिलावा सुरेश अंकिता, एड्रियन डिसूजा, आर्थर लुकास, डेव स्मोलेनार्स,  राखी विनय दरने, प्रिया सिरोही,  एडिसन एलियास,  फ्रांसिस पुष्पावती तथा अमुथा प्रकाश पेरुमल को भी 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा जिला प्रशासन, गया जिला प्रशासन की टीम को भी इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं। फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है।


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp