Join Us On WhatsApp

CM नीतीश ने बिहार क़े नए राज्यपाल का किया स्वागत, निवर्तमान को दी विदाई..

CM Nitish welcomed the new Governor of Bihar and bid farewel

Patna -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत किया वहीं ने वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल होकर उन्हें अगली जिम्मेवारी की बधाई और शुभकामनाएं दी.

 बताते चल रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से बीती श्याम पटना लौटे हैं उसके बाद आज सुबह  उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल  राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर आयोजित बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदा किया और नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 विदाई समारोह के दौरान इस दौरान बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री  रेणु देवी, ग्रामीण विकास मंत्री  श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री  जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव  अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना जिला के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक  अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp