Join Us On WhatsApp

BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, 18 मार्च को करेंगे महाआंदोलन

TRE-4 शिक्षक भर्ती के विज्ञापन न आने के विरोध में छात्रों ने राजधानी में प्रदर्शन किया। छात्र नेता दिलीप कुमार ने 18 मार्च को राज्यव्यापी महाआंदोलन करेंगे।

Candidates protest regarding BPSC TRE-4 recruitment
BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, 18 मार्च को करेंगे महाआंदोलन- फोटो : Darsh NEWS

पटना : TRE-4 शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों ने आज राजधानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले हजारों अभ्यर्थियों ने सरकार के रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से लाखों अभ्यर्थी शिक्षक पदों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन TRE-4 का विज्ञापन अब तक जारी नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: पटना मैराथन 2026 में उमड़ा जनसैलाब, ‘रन फॉर नशामुक्त बिहार’ के संकल्प को मिला P. V. Sindhu और हजारों कदमों का साथ

विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि TRE-4 की भर्ती के लगातार टाले जाने से अभ्यर्थियों में गहरा रोष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर होती, तो TRE-4 का जिक्र समय रहते कैलेंडर में होता। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पहले एक लाख से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती का आश्वासन दे रही थी, लेकिन बाद में यह संख्या घटकर लगभग 26 हजार रह गई। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार इतनी वैकेंसी भी देने के मूड में नहीं है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में ताबड़तोड़ NDA बैठकें, इधर इफ्तार सियासत से भी तेज हुई हलचल—क्या बन रहा है नया समीकरण

दिलीप कुमार ने चेतावनी दी कि अगर जल्द TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया गया, तो 18 मार्च को राज्यव्यापी महाआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का धैर्य अब समाप्त हो चुका है और वे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। छात्र संगठन मांग कर रहे हैं कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को तुरंत शुरू करे और TRE-4 के विज्ञापन के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करे। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरना राज्य के विकास और बच्चों के भविष्य के लिए आवश्यक है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp