Join Us On WhatsApp

CM Nitish के गढ़ में चिराग का जलवा, लोगों ने ऐसा क्या बोला कि... चिराग पासवान हो गए गदगद...

Chirag's dominance in CM Nitish's stronghold, what did the p

Patna : बख्तियारपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्यासपुर गंगा घाट पर भव्य महा गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्घालुओं ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। मंच पर पहुंचते हीं उन्होंने रामविलास पासवान के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया। 

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद अरुण भारती को चांदी का मुकुट पहनाया गया। साथ हीं, अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस बीच पत्रकारों से चिराग पासवान बात करने से मना कर दिया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ थी, जिसे चिराग काफी गदगद हो रहे थे। भीड़ इतनी थी कि, कार्यक्रम संयोजक और प्रशासन को संभालना मुश्किल हो रहा था। मंच से वाहन तक आने और जाने में चिराग पासवान को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चिराग पासवान के एक झलक पाने को लोग बेताब थे, जिसके लिए धक्का मुक्की करने पर उतारू थे। चिराग पासवान मंच पर खड़े होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

 माइक हाथों में लेकर सम्बोधन करने बाले थे कि, इसी बीच ग्रामीणों ने दियारा मांगे पक्का पुल का नारा लगाने लगे, इस कारण उन्होंने कहा कि, ऐसे में मै नहीं बोल पाऊंगा और उन्होंने माईक कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र यादव के हाथों में दे दिया और बोले मैं आपकी बातों को सुना आपको पक्का पुल चाहिए। ठीक है आपकी बात को मै रखूँगा। उन्होंने कहा यही प्यार आने बाले समय पर देना है। इस तरह वे सम्बोधित नहीं कर पाये और चले गए। 

 चिराग पासवान के जाते हीं भीड़ खत्म हो गई। उनके जाने के बाद महा गंगा आरती शुरू की हुई। गंगा आरती के दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति मय हो गया। जिसमें लोग भक्ति रस का रसपान करते रहे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।


बख्तियारपुर से गौरी शंकर प्रसाद की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp