Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस ने जताया शोक

Congress on Manmohan nidhan

देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात्रि निधन हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया है।92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि 21वीं सदी के सफलतम प्रधानमंत्री के रूप में वें हमें अदैव प्रेरणा देते रहेंगे। देश के महान सपूत को कृतज्ञ राष्ट्र एवं पार्टी का एक एक कार्यकर्ता नमन करता है। 2004 से 2014 तक देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह  इससे पहले उन्होंने ही 90 के दशक में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों को ही भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी का वृहद नींव माना जाता है।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, अशोक राम, डॉ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, सांसद मनोज राम, निर्मलेंदु वर्मा,ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, नरेंद्र कुमार, प्रवक्ता आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, सौरभ सिंहा सहित अन्य नेताओं ने गहरा दुःख जताया है।



bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp