Daesh NewsDarshAd

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश ने मांगा चंपारण की जनता का साथ

News Image

किसानों, युवाओं के हाथों से भाजपा सरकार लगातार रोजगार छीन रही है और संविधान पर कुठाराघात कर रही है जबकि राहुल गांधी लगातार आम जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रहें हैं इसलिए चंपारण की जनता को अपनी पिछली गलतियों को सुधारते हुए भाजपा के खिलाफ इस लड़ाई में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहिए। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पश्चिमी चंपारण के दौनहा हाई स्कूल प्रांगण, मधुबनी में आयोजित विशाल रैली में कही।विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे यहाँ के लाखों मजदूर बाहर काम करने जाते हैं तो उनको कोई देखने वाला नहीं है। किसान की बात करने वाले नरेंद्र मोदी किसानों के आमदनी को दुगुना करने की वकालत करते थे लेकिन आज आमदनी तो नहीं लेकिन लागत दुगुना और तिगुना करने का काम भाजपा सरकार ने कर दिया है। आज जिस तरीके की महंगाई और बेरोजगारी है इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं जो लगातार अकेले लड़ रहे हैं और उन्हें आपके आशीर्वाद की जरूरत है। चंपारण की जनता का आह्वान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज यहां की जनता जब जागृत होगी तो देश को कमजोर करने वाले तत्व जाकर नागपुर में बैठने को मजबूर हो जाएँगे।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और मोदी के भाषण में नहीं आयें क्योंकि ये झूठे सपने बेचते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बगल के राज्य में बुलडोजर सरकार है और इसलिए हमें जागरूक रहना है, ये संविधान संगत नहीं है। हमारे संविधान ने सबको बराबरी का अधिकार दिया है। लेकिन भाजपा एक धर्म विशेष के प्रति नफ़रत की भावना लेकर चलने वाली पार्टी है।इस कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के लिए जिलाध्यक्ष भारत भूषण दूबे और आयोजक सुरेंद्र कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत भूषण दूबे के नेतृत्व में कार्यकताओं ने जगह जगह स्वागत किया। साथ ही गोपालगंज से दौनहा हाई स्कूल, मधुबनी, ज़िला पश्चिम चम्पारण के लिए प्रस्थान के दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी का बगहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेतागण द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक छत्रपति यादव , पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा ,विनय वर्मा, मदन मोहन तिवारी, उमैर खान, नागेंद्र कुमार  विकल,  गप्पू राय, अवनीश कुमार अनीश, सुधा मिश्रा, नलिनी रंजन झा,ओमप्रकाश गर्गसमेत हजारों की संख्या में नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Darsh-ad

Scan and join

Description of image