Join Us On WhatsApp

नई सरकार में भी अपराधी बेख़ौफ़, आम ही नहीं खास भी हैं निशाने पर, BJP विधायक के PA को घेर कर मार दी गोली...

नई सरकार में भी अपराधी बेख़ौफ़, आम ही नहीं खास भी हैं निशाने पर, BJP विधायक के PA को घेर कर मार दी गोली...

Criminals are fearless even in the new government
नई सरकार में भी अपराधी बेख़ौफ़, आम ही नहीं खास भी हैं निशाने पर, BJP विधायक के PA को घेर कर मार दी गोल- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने के कयासों के बीच एक बार फिर आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि देखी जा रही है। अपराधी खुलेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक भाजपा विधायक के PA को घेर कर गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने भाजपा विधायक के पीए को गोली मार दी। घायल की पहचान कुढनी के विधायक एवं पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पीए विनोद दास के रूप में की गई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जख्मी मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा में एक शादी समारोह से लौटने के दौरान अपराधियों ने ओवरटेक कर घेर कर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें        -      CM नीतीश खुद ही दुहरा रहे अपना एक वादा, मंत्री और अधिकारियों को भी...

 घायल विनोद दास वर्ष 2021 में अमरक पंचायत में मुखिया पद पर चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही वे भाजपा में मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे कुढनी के भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के PA हैं। हालांकि बदमाशों ने उन्हें गोली क्यों मारी इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें गोली लगी है, डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधी जल्द ही पकड़े जायेंगे।

यह भी पढ़ें        -      नीतीश के बेटे की जल्द ही होगी राजनीति में ENTRY! JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिया बड़ा बयान....

मुजफ्फरपुर से चंदन कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp