Join Us On WhatsApp

भारी बारिश के बावजूद छात्रों का हौसला नहीं हुआ कम, DTU क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

भारी बारिश के बावजूद छात्रों का हौसला नहीं हुआ कम, DTU क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

DTU Crossword
भारी बारिश के बावजूद छात्रों का हौसला नहीं हुआ कम, DTU क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में शुक्रवार को DTU क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह के साथ बारिश के बावजूद भाग लिया। क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता JNU के कम्प्यूटर सिस्टम विज्ञान स्कूल के प्रो रमेश अग्रवाल की पहल पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो प्रतीक शर्मा और डिजिटल शिक्षा डीन प्रो एस इंदु के मार्गदर्शन में आयोजित की गई जिसका समन्वय DTU के एप्लाइड मैथमेटिक्स विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ त्राशा गुप्ता ने की। प्रतियोगिता का संचालन विनायक एकबोटे ने किया, जिनके आकर्षक और पेशेवर आचरण ने प्रतियोगिता के उत्साह को और बढ़ा दिया। इस कार्यक्रम को बेल्ट्रॉन और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का समर्थन प्राप्त था।

प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न संस्थानों के करीब 60 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें सेंट स्टीफंस कॉलेज के आद्या सिंह प्रथम स्थान पर रही जबकि DTU के सत्यम तिवारी दूसरे और DTU के ही आदिश्री खेर तीसरे स्थान पर रहे। DTU क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 ने न केवल भाषाई कौशल और तार्किक सोच का जश्न मनाया, बल्कि उन छात्रों के दृढ़ संकल्प और उत्साह को भी उजागर किया जिन्होंने प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम ने बौद्धिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और ऐसे मंच बनाने के लिए DTU की प्रतिबद्धता को मजबूत किया जो कक्षा से परे शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करते हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp