आज का राशिफल आपके दिन को दिशा देने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
आज का दिन ऊर्जा और उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय परेशानी दे सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी को दूर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग लाल, भाग्यशाली अंक 9
वृष
दिन संतुलित और प्रगतिशील रहेगा। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता निश्चित है। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं और सहयोगियों का साथ भी मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अनावश्यक यात्रा से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग बादामी, भाग्यशाली अंक 5
मिथुन
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। संपत्ति या कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। निजी संबंधों में स्वार्थ या अहंकार से दूरी रखें। रुकी हुई धनराशि मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। त्वचा और एलर्जी संबंधी समस्या से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग केसरिया, भाग्यशाली अंक 2
कर्क
आज आत्मचिंतन और संतुलन का दिन है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे अनुकूल होंगे। सरकारी कार्यों में देरी संभव है, इसलिए पहले से तैयारी रखें। युवा करियर को लेकर सजग रहें। दांपत्य जीवन में भावनात्मक सहयोग आवश्यक है। तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग आसमानी, भाग्यशाली अंक 3
सिंह
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रह सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नई पहचान बनेगी। बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। कार्यक्षेत्र में आलस्य से बचें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य में एसिडिटी या थकान की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली रंग गुलाबी, भाग्यशाली अंक 6
कन्या
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। संपत्ति या व्यवसाय से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है। मानसिक शांति के लिए पढ़ाई या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएं। अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई रणनीति अपनाने से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हल्का जुकाम या गले की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग हरा, भाग्यशाली अंक 7
तुला
दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस दिनचर्या संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग ऑरेंज, भाग्यशाली अंक 2
वृश्चिक
सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखें। साझेदारी में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। आलस्य से बचें और विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग सफेद, भाग्यशाली अंक 8
धनु
रचनात्मकता से भरा दिन रहेगा। नए प्रयोग और विचार सफलता दिलाएंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। जिद और जल्दबाजी से बचें। घर में सामंजस्य बना रहेगा। मांसपेशियों के दर्द से राहत के लिए व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग आसमानी, भाग्यशाली अंक 5
मकर
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। योजनाओं को गोपनीय रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, विशेषकर शुगर संबंधी समस्या वाले लोग। भाग्यशाली रंग हरा, भाग्यशाली अंक 6
कुंभ
आज नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। करियर और शिक्षा में प्रगति होगी। बाहरी हस्तक्षेप से बचें और अपने निर्णय स्वयं लें। वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हल्का सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग पीला, भाग्यशाली अंक 7
मीन
दिन परिश्रम और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। व्यवसाय में सावधानीपूर्वक निर्णय लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें निभाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग सफेद, भाग्यशाली अंक 1