मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन उसके अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल पाएंगे। युवाओं को अपने प्लान को आगे बढ़ाने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर मन भटक सकता है, इसलिए संयम जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कारोबार में नए काम की योजना फिलहाल टालें और पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में संवाद स्पष्ट रखें। तनाव से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग सफेद और भाग्यशाली अंक 4 है।
वृष राशि
आज सफलता के लिए एकाग्रता और जागरूकता जरूरी रहेगी। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। व्यवसाय में अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से रुके काम आगे बढ़ेंगे और साझेदारी के मामलों में अनुकूलता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग ऑरेंज और भाग्यशाली अंक 6 है।
मिथुन राशि
आज आप जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखना लाभकारी रहेगा। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और छोटी गलतियों से निराश न हों। कारोबार में आकस्मिक लाभ के योग हैं, लेकिन साझेदारी से पहले शर्तें साफ रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और यात्रा की संभावना है। थकान और तनाव से पाचन प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग आसमानी और भाग्यशाली अंक 4 है।
कर्क राशि
काम समय पर पूरे होंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। आलस्य के कारण कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए फोकस बनाए रखें। लेनदेन में सावधानी जरूरी है। व्यवसाय में बदलाव की जरूरत महसूस होगी और जनसंपर्क से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सम्मान और प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य में नसों और जोड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग क्रीम और भाग्यशाली अंक 1 है।
सिंह राशि
दिन की शुरुआत में ही जरूरी कामों की योजना बना लें। नई गतिविधियां शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मित्रों और संपर्क सूत्रों से लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में नकारात्मक सोच से बचें। लेनदेन नुकसानदायक हो सकता है। व्यवसाय में धोखे की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग पीला और भाग्यशाली अंक 9 है।
कन्या राशि
समय लाभदायक है और लंबित काम निपट सकते हैं। आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। घर से जुड़ी खरीदारी में समय बीतेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। व्यवसाय में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग बादामी और भाग्यशाली अंक 1 है।
तुला राशि
आज संतुलित व्यवहार से कई काम आसान हो जाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि मजबूत होगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में साझेदारी को लेकर सोच-विचार जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य में सिरदर्द या थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग गुलाबी और भाग्यशाली अंक 7 है।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और कठिन काम भी पूरे होंगे। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन गुप्त बातें उजागर न होने दें। दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में रक्तचाप या तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 8 है।
धनु राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा से लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कमर या पैरों में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग बैंगनी और भाग्यशाली अंक 3 है।
मकर राशि
मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। अनुशासन बनाए रखें। व्यवसाय में स्थिरता रहेगी और नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य में थकान हावी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग स्लेटी और भाग्यशाली अंक 10 है।
कुंभ राशि
वित्तीय मामलों में निर्णय सही साबित होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। भावुकता से बचें। व्यवसाय में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन मार्केटिंग से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग हरा और भाग्यशाली अंक 4 है।
मीन राशि
दिन खुशनुमा रहेगा और पारिवारिक विवाद दूर होंगे। धैर्य और संयम बनाए रखें। व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां हैं, लेकिन स्टाफ पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमी दूर होगी। त्वचा या इंफेक्शन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग नीला और भाग्यशाली अंक 9 है।