Join Us On WhatsApp

बिहार की राजनीति में नया पोस्टर वार: चिराग पासवान को CM बनाने की मांग तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच एनडीए के भीतर से चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग सामने आने से सियासी हलचल बढ़ गई है।

Demand for making Chirag Paswan the CM intensifies
बिहार की राजनीति में नया पोस्टर वार: चिराग पासवान को CM बनाने की मांग तेज- फोटो : Darsh NEWS

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद यह सवाल तेजी से उठने लगा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच एनडीए के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है।पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। पोस्टर में लिखा गया है, “ना दंगा हो, ना फसाद हो, बिहार का CM सिर्फ चिराग हो।” इस पोस्टर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी निशांत सिंह गिरफ्तार, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पोस्टर में चिराग पासवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “हनुमान” बताते हुए लिखा गया है कि उन्हें आशीर्वाद मिला है और वे बिहार के नए सरताज बन सकते हैं। साथ ही इसमें यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए चिराग पासवान को मौका मिलना चाहिए। पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि बिहार अब युवा मुख्यमंत्री चाहता है और “बिहार मांगे चिराग” जैसे नारे भी शामिल किए गए हैं। इन पोस्टरों को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पटना जिला अध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाया गया बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शेखपुरा में दिनदहाड़े मारपीट: शोरूम स्टाफ को रॉड से पीटा, संचालक भी घायल

इससे पहले पार्टी के सांसद अरुण भारती भी सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि वे व्यक्तिगत तौर पर चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय एनडीए के शीर्ष नेता मिलकर करेंगे। अरुण भारती ने कहा था कि राज्य के कई जिलों के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यह मांग सामने आई है कि चिराग पासवान आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएं। पोस्टर सामने आने के बाद यह मुद्दा अब बिहार की सियासत में चर्चा का केंद्र बन गया है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp