Join Us On WhatsApp

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने राजस्व कर्मी को ऑन स्पॉट किया सस्पेंड, कहा 'कोताही बरतने वाला दिन अब...'

बिहार विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को मुजफ्फरपुर में डिप्टी CM विजय सिन्हा ने...

Deputy CM Vijay Sinha suspended the revenue officer on the s
डिप्टी CM विजय सिन्हा ने राजस्व कर्मी को ऑन स्पॉट किया सस्पेंड, कहा 'कोताही बरतने वाला दिन अब...'- फोटो : Darsh News

मुजफ्फरपुर: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराध, माफिया और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई में काफी तेजी दिख रही है।  गृह मंत्री सम्राट चौधरी हों है उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, किसी भी सूरत में काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। एक बार फिर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा एक्शन में दिखे और अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने लापरवाही की शिकायत पर एक राजस्व कर्मी को ऑन स्पॉट निलंबित कर दिया। 

दरअसल उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में विशाल जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में उन्होंने 16 प्रखंडों के लोगों की शिकायतें सुनी और समाधान का अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एक शिकायत पर मुशहरी प्रखंड के राजस्व कर्मी राकेश कुमार की लापरवाही सामने आई जिसके बाद डिप्टी सीएम आग बबूला हो गए और ऑन स्पॉट फैसला लेते हुए सस्पेंड करते गए जिले से बाहर भेजने का निर्देश दे दिया।

यह भी पढ़ें   -   बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद PK ने लिया बड़ा निर्णय, बिहार में जन सुराज...

डिप्टी सीएम के ऑन स्पॉट कार्रवाई से जिले भर के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अब जमीन से जुड़े मामलों में अधिकारियों की मनमानी और टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है और सरकार प्राथमिकता के आधार पर इसे हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब जनता के काम में कोताही बरतने के दिन बीत गए। अब अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा जबकि लापरवाही करने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   -    बड़ी बहन चंदा यादव को तेज प्रताप ने दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिख कहा...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp